बिलासपुर / श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने शराब कोचियों व अन्य नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। आज दिनाँक 16/01/2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम रानीगाँव का अशोक ऊर्फ लाल अपने घर के पीछे बाड़ी में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, कि सूचना पर उक्त व्यक्ति के घर – बाड़ी में रेड कार्यवाही कर 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. कौशल खॅुटे, आर. देवानंद, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।