बिलासपुर // कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1वीं से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तिलक लगाकर, मिठाई एवं चॉकलेट खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कविता महेश यादव जनपद सदस्य रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती कविता टिकेश साहू सरपंच एवं कमल यादव उपसरपंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरोज पारकर प्राचार्य, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़ापुरी, राजेश चौबे, प्रधान पाठक, सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्राम पंचायत के सभी पंचगण गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि श्रीमती यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन एवं लगन के साथ अध्ययन करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का वातावरण बच्चों की मुस्कान, उत्साह और नई उम्मीदों से सराबोर रहा। विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी विद्यार्थियों के सफल, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
