बिल्हा // पीड़िता ने एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 22.02.2026 के वह अपने पति एवं बच्चों के साथ मोटर सायकल से ग्राम पण्डरभट्ठा से अपने ससुराल रहंगी आ रही थी कि करीबन शाम 07:00 बजे जैसे ही भोजपुरी टोलप्लाजा क्रास कर रहे थे उसी समय पीछे-पीछे मोटर सायकल से आते हुये दो लड़के उनलोगों का पीछा करने लगे एवं पीड़िता को देखकर गंदे-गंद अभद्र इशारा करने लगे एवं पीछा करते हुये पीड़िता के मोटर सायकल के पास आकर उसके शरीर के भागो को हाथ से मारे और वहां से भागने लगे की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पतासाजी कर 1 रामभरोस निषाद पिता फंदु निषाद 22 वर्ष ग्राम धौराभाटा
2. चन्द्रशेखर यादव उर्फ छोटू पिता गेंदू यादव उम्र 19 साल ग्राम धौराभाठा को दिनांक 23.02.2026 के गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एबी 1401 को जप्त कर आरोपियों को दिनांक 23.02.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।