बिल्हा// उक्त स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ रामकुमार कौशिक जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे साथ में लिमतरी ग्राम पंचायत के सभी सरपंच राजकुमार यादव जी एवं मगर उछला के सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न कोसले भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया जहां 235 नागरिकों ने अपना पंजीयन करा कर स्वास्थ्य लाभ लिया जिसमें प्रमुख रूप से ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच सिकल सेल जांच तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत 40 हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड जिसमें वय वंदन कार्ड बनाकर स्वास्थ्य लाभ लिया शिविर में डॉ एस के गुप्ता खंड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक अनिल कुमार गढ़ेवाल, खंड प्रशिक्षक सलमान नियाजी ,सुरेश बंजारे ,शैलेंद्र श्रीवास्तव राजेश सिंह , अभिजीत दुबे, प्रिया रावत,प्रहलाद सिंह ध्रुव सुनंदा पोर चट्टी के अलावा बड़ी संख्या में मितानिन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे !